सुबह के 10 बजे थे। कैम्पस के लॉन में रौनक थी। स्टूडेंट्स, गैदरिंग, शोर, गॉसिप… और बीच में खड़ी थी — Arisha Khurana।
ब्रांडेड ब्लैक वन-पीस, आईफोन हाथ में और चेहरे पर वैसा ही रौब —
जैसे कॉलेज नहीं, उसका दरबार हो।
"See that girl? Arisha... Khurana Empire wali. Uske shoes की कीमत मेरी मम्मी की salary से ज्यादा है," एक जूनियर फुसफुसाया।
"Attitude to dekho... नजर मिला ले तो भी लगता है एहसान कर दिया," दूसरी लड़की ने चुपचाप कहा।
Arisha मुस्कुराई — अहंकार से।
उसे पता था, लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं। और उसे फर्क नहीं पड़ता था।
📱 "Dad ne message kiya — 'new student joining today. Special reference.' Huh. Lagta hai koi politician ka beta hoga."
उसने मिस मैनेजमेंट की तरफ देखा और आँखें घुमाकर मोबाइल रख दिया।
---
लेकिन उस दिन की रूटीन अलग थी।
कुछ बदला-बदला सा था — हवा में सिहरन थी। 🍃
पत्तियाँ भी जैसे किसी के आने की आहट से काँप रही थीं।
फिर… हुआ वो जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
कॉलेज के गेट पर एक ब्लैक बाइक रुकी।
उसे चला रहा था —
एक लड़का।
ऊंचा कद। गहरे भूरे बाल। काली जैकेट। आंखें… जैसे किसी जंगल में पलती हों।
पूरा कॉलेज पलटकर देखने लगा।
Girls whispering.
Boys stunned.
Professors confused.
Rael.
क्लासरूम में जाने से पहले उसकी नज़र उठी — और Arisha पर ठहर गई।
लेकिन...
उसने देखा... और फिर सीधा आगे बढ़ गया।
न कोई मुस्कान। न कोई घबराहट। बस... बेरुखी।
Arisha का चेहरा पहली बार फीका पड़ा।
उसे कोई पहली बार देखकर भी नहीं रुका था।
"Who the hell is he?"
उसने अपनी बेस्ट फ्रेंड Riya से पूछा।
"New admission hai. Foreign se aaya hai. Special recommendation ke through. But uska name? I think… Rael."
Arisha की आँखों में पहली बार गुस्से से ज़्यादा जिज्ञासा थी।
---
Lunch Break – College Canteen 🥤
Rael अकेले बैठा था।
No one dared to go near.
वो बस किसी किताब में कुछ देख रहा था।
बिलकुल चुप... लेकिन सबकी निगाहों का केंद्र।
Arisha का पारा अब चढ़ चुका था।
वो उसके पास गई — heels की आवाज़ से पूरा कैफेटेरिया चुप हो गया।
"Hey, new guy," वो उसकी टेबल पर हाथ पटकते हुए बोली।
Rael ने सिर्फ एक नज़र डाली... और वापस किताब पर लौट आया।
"Excuse me?! Maine kuch poocha hai," वो तिलमिलाई।
Rael ने जवाब दिया... बहुत धीमे…
"Zyada जोर से मत बोल Arisha Khurana. Jungle mein log chल्लाने वालों को सबसे पहले खा जाते हैं।"
Arisha सन्न रह गई।
"Tum mujhe dhamka rahe ho?" उसने आँखें तरेरीं।
Rael अब उसकी आँखों में देख रहा था — बहुत पास से… इतना कि Arisha का साँस लेना भारी हो गया।
"Dhamki nahi. Warning hai."
फिर वो उठा... और चला गया।
To be continue like follow comment share jaroor kare 😊
Write a comment ...